दूसरे की पत्नी को महबूबा बनाना युवक को पड़ा भारी

अय्याशी के लिए रुपये न देने पर पेट्रोल डालकर लगायी आग पहली पत्नी ने महबूबा समेत दो के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। दूसरे की पत्नी को महबूबा बनाना युवक को भारी पड़ गया। 7 साल बाद खर्च न मिलने पर आशिक मिजाज युवती ने युवक के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव वीरपुर निवासी राज बेटी पत्नी राकेश कुमार ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया की उनके गांव की उड़ीसा से आई महिला ममता जो कि रमेश की पत्नी बताई जाती है। राजबेटी के मुताबिक उसके पति राकेश कुमार को लगभग 7 साल से अपने पास रख रही थी। उसके द्वारा अय्याशी के दौरान 10-12 बीघा जमीन भी पति राकेश कुमार ने बेच दी थी तथा एक बोलेरो कार भी लेकर आए थे। 7 साल बीत जाने के बाद राकेश कुमार पैसे से खोखले हो गये। पीडि़त राजबेटी के मुताबिक बीती शाम महिला ममता ने राकेश कुमार से पैसों की मांग की। जिस पर दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई, लेकिन आरोपी महिला इतने से बाज नहीं आई और उसने शुक्रवार को सुबह राकेश को अपने घर पर बुलाकर रुपयों की मांग की। जब राकेश ने रुपये देने से मना कर दिया, तो ममता ने राकेश के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे राकेश बुरी तरह जल गया और चीख पुकार मच गयी। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पहुंचकर जैसे तैसे आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक राकेश बुरी तरह से झुलस चुका था। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। जिस पर दरोगा प्रमोद यादव व दीवान वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और झुलसे राकेश को सीएचसी नवाबगंज लेकर आये। जहां हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं राकेश की पहली पत्नी राजबेटी ने ममता सिंह तथा रमेश सिंह के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर हड़ताल की गई है। जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है। ——————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *