*वसूली का भी लगा आरोप..
* रोहित गोयल नहीं है किसी फैक्ट्री के मालिक…
फर्रुखाबाद समृद्धि न्यूज। टेक्सटाइल पार्क को लेकर आईआईए के अध्यक्ष रोहित गोयल को सांसद, विधायक ने व अधिकारियों ने जमकर फटकार लगायी और करीब डेढ़ दर्शक से टेक्सटाइल पार्क के नाम पर अपनी राजनीति को धार दे रहे गोयल को इतना शर्मिन्दा किया कि वे इस्तीफा देने तक को तैयार हो गये। उस पर भी विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने उन्हें खरीखोटी सुनाईं और कहा कि कोई उद्योग न होने के बावजूद भी वह आईआईए के अध्यक्ष बने बैठे हैं और प्रिटिंग की दुकान चलाकर राष्ट्रीय ध्वज के निर्माण में भी अधिक पैसे वसूलते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अन्य उद्यमियों को धोखा देते है। इस दौरान गोयल चुपचाप बैठे रहे और अपनी सफाई देने का प्रयास किया, लेकिन अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी। इस दौरान रोहित के ऊपर वसूली का भी आरोप लगा।
