
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के जोनल प्रभारी तथा ब्लॉक अध्यक्ष ने क्षेत्र के गांव में पहुंचकर 241 बूथ के बूथ प्रभारी बनाये।नवाबगंज थाना क्षेत्र के अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 241 के ग्राम जाफर नगर नवाबगंज क्षेत्र के जोनल प्रभारी कांधेमई मिल्किया के प्रधान शेर सिंह, रिंकू यादव तथा ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी यादव, तथा मीडिया प्रभारी रवि यादव ने 241 बूथ के प्रभारी सलमान खान तथा अजहर खान को प्रभारी नियुक्त किया गया है तथा उनसे हरहाल में समाजवादी पार्टी में दृढ़ता से काम करने की शपथ दिलाई गई। बूथ प्रभारी बनाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनको समाजवादी पार्टी के कार्यों में जुट जाने की बात कही गई। इस मौके पर नवाबगंज जोनल के प्रभारी कांधेमई मिल्किया के प्रधान शेर सिंह, रिंकू यादव, ब्लॉक अध्यक्ष नवाबगंज अश्वनी यादव तथा मीडिया प्रभारी नवाबगंज रवि यादव आदि लोग मौजूद रहे।
