
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड अधिकारी ने ग्राम पंचायत के विवादित चकरोड कीपैमाइश कराकर निर्माण कार्य शुरु कराया।नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत वेग में बीते कई बरसों से ग्राम पंचायत के खेतों में जाने वाला चकरोड जो की काफी समय से विवादित चल रहा था। जिससे आम जनता के आने जाने की समस्याएं खड़ी हो रही थी। जिसमें ग्राम प्रधान व ग्राम रोजगार सेवक द्वारा कई बार कार्य लगवाया गया, लेकिन ग्रामीणों ने कार्य नहीं करने दिया। जिसकी सूचना विकास खंड अधिकारी गगनदीप सिंह ने उच्च अधिकारियों तथा एसडीम कायमगंज को दी। जिस पर एसडीएम कायमगंज में क्षेत्रीय लेखपाल को विवादित चकरोड की पैमाइश करने के आदेश दिए। जिस पर क्षेत्रीय लेखपाल तथा विकास खंड अधिकारी गगनदीप सिंह मौके पर पहुंचे और विवादित चकरोड की पैमाइश कराई। पैमाइश के दौरान काफी विवाद हुआ, लेकिन विकास खंड अधिकारी गगनदीप सिंह ने सभी को समझा बूझकर विवाद को समाप्त कराया और चकरोड के निर्माण कार्य को शुरू कराया। इस मौके पर विकास खंड अधिकारी गगनदीप सिंह, ग्राम रोजगार सेवक पुष्पेंद्र सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल तथा कई ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।
