फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला पर्यटन एवं सांस्कृतिक परिषद की बैठक १० नवंबर को होगी। जिसमें जनपद फर्रुखाबाद का स्थापना दिवस मनाये जाने के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिये हैं। जनपद के सभी स्कूलों व कालेजों में स्थापना दिवस मनाया जायेगा। जिससे जनपद के इतिहास व पर्यटन विषय पर संगोष्ठी, निबंध एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्रपाल सिंह ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को पत्र जारी कर स्थापना दिवस मनाये जाने के निर्देश दिये हैं।
