
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। आज राजेपुर स्थित तिवारी गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रभारी फर्रुखाबाद डॉक्टर नवल किशोर शाक्य ने जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह की अध्यक्षता में जोन प्रभारी सेक्टर प्रभारी बूथ अध्यक्षों की बैठक की। जिसमें डॉ0 नवल किशोर शाक्य ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का दिशा निर्देश बताते हुए कहा कि सभी बूथ पर बी एल ओ से मिलकर ज्यादा से ज्यादा नवयुवकों के वोट बनवाने का काम करें जिससे 2024 में सफलता प्राप्त हो सके। जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को सक्रियता से काम करने का दिशा-निर्देश दिया। जिससे कि आने वाले लोकसभा चुनाव को जीत कर अखिलेश यादव के हाथों को मजबूती मिल सके। जिस देश में गरीबों पिछड़ों की आवाज को दबाया ना जा सके। इसके बाद डॉक्टर नवल किशोर शाक्य ने सभी जोन सेक्टर व बूथ प्रभारियों को दीपावली के उपलक्ष्य में मिठाई भी प्रदान की। इस मौके पर प्रधान कमालुद्दीन, सुधांशु पाठक, प्रशांत अवस्थी, अभिषेक अवस्थी, ब्लॉक अध्यक्ष, रूकमांगल सिंह, शिवपाल यादव, सर्वेंद्र यादव, अनिल सक्सेना साहित्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

