कानोडिया बालिका इंटर कालेज में अष्टम आयुर्वेद दिवस का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मदन मोहन कानोडिया बालिका इंटर कालेज में अष्टम आयुर्वेद दिवस २०२३ का आयोजन हुआ। विद्यालय प्रबंधक सुनील अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी की अध्यक्षता में हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद थीम पर कार्यक्रम आयोजित किये गये। प्रधानाचार्य ने आयुर्वेद प्रवर्तक भगवान धनवन्तरि एवं धनतेरस पर्व की महत्वपूर्ण एवं रोचक जानकारी दी। संचारी रोग प्रभारी दर्शना शुक्ला ने आयुर्वेद दिवस पर स्लोगन, पोस्टर, भाषण, निबंध, क्वीज, स्टोरी मेकिंग, वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित करवायी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए दर्शना शुक्ला ने डिप्थीरिया एवं टीकाकरण के बारे में छात्राओं को जानकारी दी। इस अवसर पर विशेष अतिथि डॉ0 नीना रानी (रा0आ0चि0 लिंजीगंज फर्रुखाबाद) ने आयुर्वेद से स्वस्थ जीवन से संबंधित जानकारी दी। इतिहास बताते हुए व्यवस्थित दिनचर्चा, घरेलू नुस्खे, स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। शिक्षिका अर्चना कपूर ने आयुर्वेदिक रेसिपी का डेमो देते हुए उसके सेवा के लाभ बताये। उप प्रधानाचार्या कुसुमलता, राधा दीक्षित, सुनीता पाण्डेय, पूनम शुक्ला प्राची सक्सेना उपस्थित रहीं। कृषि, वंसिका, फारिया, तान्या, आकांक्षा, चेतना, दीक्षा, आयुषी आदि ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *