सर्राफा बाजार में बिक्री रही मिली जुली
गणेश लक्ष्मी की बिक्री पर महंगाई का नहीं दिखा असर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। धनतेरस पर महंगाई के चलते बिक्री पर असर पड़ा है। देर रात तक ग्राहकों ने गणेश लक्ष्मी व बर्तन बाजार से बर्तन खरीदे। पूरे दिन बाजार में सन्नाटा रहा। दोपहर बाद बाजार में रौनक देखने को मिली। ३० रुपये वाले गणेश लक्ष्मी ६० रुपये में बिक रहे हैं। ५० रुपये वाले गणेश लक्ष्मी १०० रुपये में बिक रहे हैं। वहीं १०० रुपये वाले गणेश लक्ष्मी २०० रुपये में बिक रहे हैं व २०० वाले ३०० रुपये में बिक रहे हैं। सर्राफा बाजार में भी मिला जुला असर दिखायी पड़ा। सर्राफा बाजार में भोलानाथ सर्राफ ज्वैलर्स के प्रोप्राइटर मुदित टंडन ने बताया कि महंगाई के चलते बिक्री हल्की रही। त्यौहार को देखते हुए ज्यादातर चांदी के गणेश लक्ष्मी, चांदी के सिक्के, बिछिया व पायल की बिक्री रही। सोने की बिक्री फीकी रही। सर्राफा बाजार में कई दुकानों पर सन्नाटा दिखा। देर शाम तक बर्तन बाजार में भीड़ दिखी और जाम की स्थिति बनी रही। ग्राहकों ने गिलास व चम्मच आदि फुटकर में खरीदे। जिस कारण दुकानों पर रौनक दिखी। बर्तन बाजार में बिकवाली ठीकठाक रही। ज्यादातर स्टील के बर्तन बिके।
