कैंसर से पीडि़त पत्रकार की इलाज के दौरान मौत

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर में स्थित गुमटी टोला निवासी पत्रकार अमित कुमार पांडे का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे एक लंबे समय से बीमार थे और हरियाणा के एक अस्पताल में भर्ती थे। बीते दिवस को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जहां परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पत्रकार साथियों में शोक की लहर दौड़ गयी। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब कायमगंज के अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में शमशाबाद के समस्त पत्रकारों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। क्षेत्रीय पत्रकारों ने शोक सभा के माध्यम से 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से पीडि़त परिवार को धैर्य धारण हेतु शक्ति प्रदान करने एवं मृतक आत्मा को श्री चरणों में स्थान देने की कामनाये की। इस मौके पर विनय सक्सेना, महेश सिंह वर्मा, सलमान अहमद, विशाल शर्मा, नवनीत सैनी, सुनील राजपूत, विवेक चतुर्वेदी, विश्व प्रकाश चतुर्वेदी, आसिफ राजा, अनुभव मिश्रा, राजीव चतुर्वेदी, नरेश चंद्र गंगवार, मनोज सक्सेना आदि ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *