पैरा ओलंपिक गेेम में पुष्पेन्द्र यादव ने जीता गोल्ड मैडल

केंद्र व प्रदेश सरकार देगी ५०-५० लाख रुपयेफर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पैरा ओलंपिक गेम में गोल्ड मेडल हासिल कर एटा जनपद के गांव भलौली तहसील अलीगंज निवासी पुष्पेंद्र यादव पुत्र जोगेंद्र यादव किसान के बेटे ने जनपद का ही नहीं प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार ने बधाई दी है। ५० लाख रुपये यूपी सरकार व ५० लाख रुपये केंद्र सरकार ने देने का ऐलान किया है। साथ ही क्लास-टू की जॉब इनकम टैक्स इंस्पेेक्टर के लिए मंजूरी दी है। पुष्पेन्द्र यादव ने बताया कि मेरे तीन भाई आर्मी में नौकरी करते है। एक बहन जिसकी शादी हो चुकी है। १२वीं तक पढ़ाई करने के बाद मैं अपना रास्ता गेम में चुना। मेरे पिता एक कृषक है। फतेहगढ़ रखा तिराहा पर केपी हॉस्पिटल के संचालक राजेंद्र यादव, अंशु, संजीव, कमल, योगेश कुमार, डॉ0 उदित प्रताप सिंह, सचेंद्र प्रताप आदि लोगों ने माला पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *