भाईदूज पर बसों के लिए ज्यादा देर बहनों को नहीं करना पड़ा इंतजार

दो दिन त्योहार पडऩे के कारण पिछले वर्ष की अपेक्षा रही भीड़ कम

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भाईदूज पर रोडवेज बस स्टैण्ड व रेलवे स्टेशन पर भीड़ दिखी। यह त्योहार दो दिन पडऩे के चलते पिछले वर्ष की तरह इस बार सवारियों को आने-जाने में मशक्कत नहीं करनी पड़ी और न ही ज्यादा देर तक बसों का इंतजार नहीं करना पड़ा। प्राइवेट वाहनों से भी लोग गये। सुबह से ही रोडवेज बस स्टैण्ड पर सवारियों की भीड़ दिखने लगी। सभी रोड़ों पर बसों का इंतजाम पिछली वर्ष की अपेक्षा इस बार ठीक-ठाक रहा। फर्रुखाबाद-कानपुर मार्ग पर बसों के लिए सवारियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। वहीं आगरा जाने के लिए दोपहर बाद बसें कम दिखी। सबसे ज्यादा बसें शाहजहांपुर व हरदोई एवं बदायूं-बरेली रोड पर रही। बहनों ने भाईयों के लिए दूज मनाने के लिए सुबह से ही तैयारी कर बसों में बैठ कर प्रस्थान किया। रोडवेज अधिकारियों ने लाइन वार बसें लगवाकर सवारियां बैठलवाई और बसों को अपने-अपने रोड़ों पर रवाना करवाया। कुछ रोड़ों की बसें जैसे ही बस स्टैण्ड पर आती थी। सवारियां चढ़ जाती थी और बस कुछ ही मिनट में भर जाती थी। कई सवारियां जल्दी की बजह से खिडक़ी से भी चढक़र सीट पर बैठी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी तैनात रही। इंतजाम के चलते इस बार सवारियों को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। वहीं मुख्य मार्गों पर आवागमन को लेकर जाम की स्थिति बनी रही। वहीं टे्रनों में भी ठीक-ठाक भीड़ रही। टे्रन आने को लेकर पहले से ही सवारियां स्टेशन पर पहुंच गयी और सफर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *