
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने देर रात नगर भ्रमण किया और मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने देर रात सिविल ड्रेस में नगर का भ्रमण किया तथा पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों से आवश्यक जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक ने मातहतों को निर्देश दिये कि वह अपनी-अपनी डियूटी को पूरी कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी आप लोगों पर है। इसलिए चुस्त दुरस्त होकर अपनी डियूटी करें। रात्रि गश्त के दौरान बराबर भ्रमणशील रहें। साथ ही जनता से सामंजस्य बिठायें, जिससे जनता आप लोगों को कोई भी घटना होने पर तुरंत जानकारी दे सके। पुलिस अधीक्ष के अचानक भ्रमण से पुलिसकर्मी चाक चौबंद दिखे। हालचाल लेने के बाद वह वापस चले गये।
