चोरों ने कमरे का ताला तोडक़र उड़ायी नकदी व सामान

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। अज्ञात चोरों ने कमरे का ताला तोडक़र हजारों की नकदी व सामान पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गाँव उलियापुर स्थित वंशी वाटिका में नीतेश पुत्र राजकुमार निवासी जौनपुर, सतेन्द्र पुत्र अनेक सिंह निवासी मैनपुरी किराये पर मकान लेकर रहते हैं। बीते दिनों दीपावली का त्यौहार होने के चलते दोनों लोग अपने-अपने घर गये हुये थे। जब वह आज वापस लौटे, तो उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई। किरायेदारों ने बताया कि चोर करीब ४० हजार रुपये की नकदी व घरेलू सामान चोरी कर ले गये। घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *