ट्रेन की चपेट में आने से विक्षिप्त युवक की मौत

बीती रात से घर बगैर बताया निकला था मृतक
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। ट्रेन की चपेट में आने से विक्षिप्त युवक की मौत हो गयी। मौके पर पहुंचे गेटमैन ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोविन्दपुर हकीम खाँ नरसिंहपुर मजरा ममापुर निवासी सनी कुमार (१९) पुत्र राजेंद्र सिंह को दिमाग से विक्षिप्त था। वह बीती रात घर से निकला था। घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह गैटमैन अमित ने इधर उधर के लोगों को बुलाकर उसकी शिनाख्त करायी और उसके परिजनों को सूचना भिजवायी। सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिजन घटनास्थल की ओर दौड़े। गेटमैन अमित की सूचना पर स्टेशन मास्टर व आरपीएफ मौके पर पहुंची। आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *