विकास कार्यो में शिथिलता बर्दाश्त नहीं कि जाएगी: डीएम

लोन आवेदन लंबित होने पर जतायी नाराजगी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आहूत हुई। जिलाधिकारी ने मनरेगा के अन्तर्गत बनाए गए व्यक्तिगत काउ सैड का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए। जनपद में कराए गए एम0ओ0यू0 को धरातल तक पहुंचने में आ रहीं समस्याओं की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एम्बुलेंस रेस्पांस टाईम में सुधार करने के निर्देश दिए। लोहिया अस्पताल में स्वास्थ्य एटीएम मशीन सक्रिय कराने के निर्देश दिए। पेंशन के लंबित मामलों का निराकरण करने के निर्देश दिए। जल निगम ग्रामीण पेयजल कनेक्शन की प्रगति में सुधार लाने की बात कही। राजवित्त की व्यय स्थित में सुधार करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत निधि खाते में पड़ी राशि से ग्रामों में निर्माण कार्य कराए जाएं। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी ध्यान रखें विकास कार्यो में शिथिलता बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। बैंकों में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत अधिक संख्या में लोन आवेदन लंबित होने पर नाराजगी व्यक्त की और खराब प्रगति वालीं बैंकों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु शासन/बैंकों के रीजनल ऑफिस को पत्र लिखने के निर्देश जीएम डीआईसी को दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी व सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *