गन्ने के रस की खीर व गुड़ चावल के प्रसाद के साथ हुई खरना पूजा


व्रतियों ने सुख-समृद्धि की कामना

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पूर्वांचल विकास समिति द्वारा दूसरे दिन खरना पूजा घर-घर की गई। पूजा में गन्ने का रस, खीर, गुड़ चावल की खीर, गेहूं के आटा की सौहारी रोटी प्रसाद चढ़ाया गया। मंत्रोच्चार के बाद छठ मईयों को भोग लगाया गया। साथ ही प्रसाद वितरण दोस्तों व पड़ोसियों को किया गया। व्रतियों में शोभा देवी, उर्मिला भट्ट, बीवी सिंह, नथुनी गुप्ता, रविन्द्रनाथ राय, हरेन्द्र दुबे, आलिया रिफत आदि लोगों ने धूमधाम से खरना खरना पूजा की और छठ मैया के गीत गाकर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। गंगा जमुना तहजीब की मिशाल देते हुए छठ पूजा हुई। संयोजक समीम अहमद ने कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में सभी को बधाई दी। समिति द्वारा छठ महापर्व पर पूजा अर्चना हुई। बिहार व उत्तर प्रदेश आदि प्रांतों में गंगा के किनारे सूर्य भगवान को अघ्र्य दिया जाता है। बच्चे इस पर्व पर पटाखे आदि छुड़ाकर रोशनी फैलाते है। इस मौके पर केदार शाह, पीके झा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *