विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में डीएम ने ली बैठक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकसित भारत संकल्प यात्रा के सम्बंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुईं। बैठक मे जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों को शपथ ग्रहण कराईं गई। बैठक में बताया गया कि 22 नवंबर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक विकसित भारत संकल्प यात्रा चलायी जाएगी। जिसमें सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को पूरी ईमानदारी, लगन के साथ अपनी जिम्मेदारी को निभाकर सफल बनाना है। उक्त यात्रा के तहत जनपद की समस्त नगर पालिका, नगर पंचायत, ग्राम पंचायतों के जनसामान्य को प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक कर संतृप्त करना है। जिन लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिला है उनकी सफलता की कहानियों का भी प्रचार प्रसार करना है। जिन पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है उनको चिन्हित करना है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप निदेशक कृषि, सम्बंधित अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *