
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी ने टोंकाघाट गौशाला में गोपाष्टमी पर विधि विधान से गायों की पूजा अर्चना की और गौ माता को गुड़ चना खिलाया।सोमवार को गोपाष्टमी के पर्व पर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह टोंकाघाट गौशाला पहुंचे और गाय की विधि विधान से पूजा अर्चना की और गौ माता को चना गुड़ खिलाया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने गौशाला का भ्रमण कर देखी व्यवस्थाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना गया है। ऐसी मान्यता है कि गाय में 36 कोटि देवी-देवताओं का वास है। श्रीमद्भागवत गीता में गाय के बारे में लिखा गया है जब देवताओं और असुरों के बीच समुंद्र मंथन हुआ था तो इसमें 14 बहुमूल्य रत्न निकले थे। जिसमें कामधेनु गाय भी एक है। पवित्र होने के कारण कामधेनु को ऋषियों ने अपने पास रखा। श्रीमद्भागवत गीता में यह भी उल्लेख है कि भगवान श्रीकृष्ण बाल्यावस्था में गायों संग खेला करते हैं और वे गायों की सेवा भी करते थे। उन्हें गाय से बहुत प्रेम था। गोपाष्टमी पर गायों की पूजा करने से सुख सौभाग्य व समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर रोहित गोयल एवं अन्य सम्राट नागरिक उपस्थित रहे। इसके अलावा घरों में भी महिलाओं ने गायों की पूजा की।
