
रोजगार सेवकों से बोले सुधर जाओ नहीं तो हम सुधार देंगे
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकासखंड अधिकारी ने मनरेगा योजना के गिरते स्तर को देखकर ग्राम प्रधानों तथा रोजगार सेवकों की बैठक लेकर आपत्ति जतायी तथा कार्यवाही करने के संकेत दिये।विकास खंड कार्यालय पर विकासखंड अधिकारी गगनदीप सिंह ने मनरेगा योजना के गिरते स्तर को देखकर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम प्रधानों तथा रोजगार सेवकों की बैठक बुलायी। जिसमें मनरेगा योजना के स्तर में गिरावट से नाराज हुए विकास खंड अधिकारी ने ग्राम रोजगार सेवकों तथा तकनीकी सहायकों को कड़े लहजे में बताया कि वह या तो मनरेगा के स्तर को सुधार दें जो कागजों में और धरातल पर सही आ जाए नहीं तो वह कार्रवाई करने से किसी के साथ गुरेज नहीं करेंगे। उन्होंने ग्राम रोजगार सेवकों को कड़ी चेतावनी देते हुए बताया कि जिस तरह से नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना का स्तर गिरता जा रहा है इस स्तर पर पूरे जिले की छवि खराब हो रही है। ऐसे में वह अब क्षेत्र में धरातल पर उतरेंगे और हर संभव मनरेगा योजना को आगे बढऩे का कार्य करेंगे। यदि ऐसा नहीं होता है तो वह ग्राम रोजगार सेवकों पर कार्रवाई करने के लिए कतई पीछे नहीं हटेंगे और उनके विरोध कार्रवाई की जाएगी। उनके ही मानदेय से मनरेगा योजना के श्रमिकों की क्षतिपूर्ति की जाएगी। वहीं इसमें जिम्मेदार तकनीकी सहायक भी नहीं बख्शे जाएंगे। उन्होंने कड़े लहजे में रोजगार सेवकों को बताया कि अब यह लास्ट बैठक की गई है। इस मौके पर विकासखंड अधिकारी गगनदीप सिंह, एडीओ आईएसबी, ग्राम प्रधान अभय राज सिंह, ग्राम प्रधान हुसैनपुर बांगर सहित गई ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान बैठक में उपस्थित रहे। वही ग्राम रोजगार सेवक अध्यक्ष सरजू यादव, कर्मवीर सिंह राजपूत, नितिन कुमार, गोविंद बाबू, राज किशोर, सुनील देवी, मुनील कुमार, पुष्पेंद्र यादव सहित सबी ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक मनोज कुमार, विनय सिंह, राघवेंद्र सिंह सहित लगभग सभी मनरेगा के कर्मचारी मौजूद रहे।
