तीन दिन से शिक्षिकाअवकाश पर, स्कूल चला रही रसोईया

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। जहां एक ओर सूबे की सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हर कदम उठा रही है, वहीं जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन नहीं कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत हुसैनपुर बांगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय की रसोईया ने बताया कि अध्यापिका तीन दिन से अवकाश पर हैं। इसलिए कोई और शिक्षक न आने की वजह से उसको स्कूल देखना पड़ रहा है, लेकिन मजे की बात यह है कि शिक्षक जब गायब होते हैं तो छात्र.-छात्राएं भी गायब हो जाते हैं। दो रसोईया तथा पांच छात्राएं स्कूल में उपस्थित थे। जब इस बाबत ग्रामीणों से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि शिक्षिका तीन दिन से लगातार अवकाश पर हैं और रसोईया ही विद्यालय का संचालन कर रही हैं। ऐसे में ना तो विद्यालय में एमडीएम बनाया गया और ना ही शिक्षा व्यवस्था ही सुचारु रुप से चल रही है।जब इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि अभी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन इसके लिए वह बात कर बताएंगे। वहीं संकुल शिक्षक अभिषेक शर्मा ने लगभग 12.00 बजे गांव के ही प्राथमिक विद्यालय से फोन कर एक अध्यापक को भेजने की बात अपने विभाग को बताई। जब इसकी जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी से की गई तो उन्होंने बताया कि ऐसे शिक्षकों के लिए उन्होंने एक पत्र आज जारी कर दिया है। जिस पर बताया गया है कि हुसैनपुर बांगर विद्यालय एकल था और शिक्षिक छुट्टी पर थी। इसलिए सभी शिक्षकों के लिए आदेश जारी कर दिया गया है की जो विद्यालय एकल हैं वहां के शिक्षक एक दिन पहले खंड शिक्षा कार्यालय पर जानकारी दें। उसके बाद वह छुट्टी पर जाएं। खंड शिक्षा कार्यालय पर जानकारी पहले से होने पर दूसरे शिक्षक की व्यवस्था की जाएगी। वही खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा ने बताया कि वहां तैनात शिक्षिका को नोटिस भी जारी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *