लर्निग लैब एवं हॉट कुक्ड फूड योजन का विधायक ने किया शुभारंभ

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्कललैया के आंगनवाड़ी केंद्र अमिलैया मुकेरी में निर्मित लर्निंग लैब एवं हाट कुक्ड फूड योजना का शुभारंभ विधायक सुरिभ ने किया। इस मौके पर गर्भवती महिलाओं में रुचि गंगवार व अंकिता की गोद भराई का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया तथा ३५ बच्चों को हाट कुक्ड योजना के तहत तहरी बनाकर खिलायी गयी। इस मौक पर बाल विकास परियोजना अधिकारी मानवेंद्र सिंह तथा मुख्य सेविका अवधेश कुमारी व लीलावती, ग्राम प्रधान रामबेटी, सचिव अरविन्द कुमार, प्रधानाध्यापिका ओमशांति तथा आंगनवाड़ी कार्यकत्री नीरज गंगवार, सुनैना देवी, रेखा देवी तथा सहायिका मालती देवी मौजूद रहीं। वहीं विधायक सुरभि ने बताया कि हाट कुक्ड योजना बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। जिससे बच्चों को गर्म भोजन मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *