
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कृष्णा देवी महाविद्यालय में बीए0ए0 प्रथम वर्ष की छात्राओं ने होम साइंस के प्रैक्टिकल में लजीज व्यंजन बनाये। जिसकी समस्त स्टाफ ने तारीफ की।जानकारी के अनुसार नगर के आवास विकास स्थित कृष्णा देवी पी.जी. कालेज में शुक्रवार को बीए0ए0 प्रथम वर्ष की छात्राओं का होम साइंस का प्रैक्टिकल था। जिसमें छात्राओं ने सूजी, मावा, काजू, बादाम आदि से लजीज लड्डू बनाये। जिसका निर्देशन होम साइंस की प्रवक्ता प्रीती शुक्ला ने किया। छात्रा उमा देवी, लक्ष्मी देवी, सुगन्ध, शिवानी, शानू, कृतिका शुक्ला आदि छात्राओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। इस दौरान छात्राओं में सीखने की ललक दिखी। वहीं समस्त स्टाफ ने छात्राओं का हौसला बढ़ाया।
