विधायक को प्रोटोकॉल की तरह जेल में नहीं दी जा रही सुविधायें: रामआसरे

सपा नेताओं ने रामआसरे विश्वकर्मा का किया पार्टी कार्यालय पर स्वागत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने सेंट्रल जेल में निरुद्ध विधायक रमाकांत यादव से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि रमाकांत यादव पूर्व सांसद होने के साथ-साथ वर्तमान में समाजवादी पार्टी के विधायक हैं और जिस प्रोटोकॉल के तहत उनको सुविधा मिलनी चाहिए, वह सुविधा सरकार उनको जेल में मुहैया नहीं करा रही है। यह सरकार विपक्ष को जानबूझकर सता रही है और अत्याचार कर रही है। उन्होंने कहा कि हम 2024 की लड़ाई राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लड़ेंगे और भाजपा को हम उत्तर प्रदेश से 2024 में बाहर का रास्ता दिखाएंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, मीडिया प्रभारी विवेक यादव, महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा, रामविलास राजपूत, हरिओम यादव, जिला महासचिव इलियास मंसूरी आदि नेतागण सेंट्रल जेल पर मौजूद रहे। वहीं पार्टी कार्यालय आवास विकास पहुंचकर रामआसरे विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यालय पर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर अरुण पाल शर्मा, शिवशंकर शर्मा, खुर्शीद अहमद, आशीष शर्मा, रामविलास राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *