जिला अस्पताल लोहिया में बनेगा क्रिटिकल यूनिट/ट्रामा सेंटर

गम्भीर चोट या बीमारी से पीडि़त रोगियों की होगी बेहतर देखभाल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनता को बेहतर चिकित्सीय सुविधायें प्रदान करने के उद्देश्य से लोहिया संयुक्त चिकित्सालय में क्रिटिकल यूनिट/ट्रामा सेंटर बनाया जायेगा। इसको ध्यान में रखते हुए शनिवार को इंजीनियरों की टीम ने यहां पहुंचकर निरीक्षण किया।जानकारी के अनुसार गंभीर चोट या बीमारी से पीडि़त रोगियों को अत्यधिक विशिष्ट देखभाल प्रदान करने के उद्देश्य से जिला अस्पताल लोहिया में क्रिटिकल यूनिट/ट्रामा सेंटर का निर्माण किया जायेगा। शनिवार को एसीएमओ डॉक्टर रंजन गौतम के साथ पहुंचे कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के इंजीनियर दिनेश कुमार पाठक ने जगह की नापजोक कर चयनित किया। इसकी लागत करीब 12 से साढ़े पन्द्रह करोड़ आयोगी और यह यूनिट करीब ५० बेड की होगी। बताते चलें कि पूर्व में जिला अस्पताल लोहिया का जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह समेत सीएमओए यूपीपीसीएल के इंजीनियर जगह देख चुके थे। एसीएमओ ने बताया की अभियंता विवरण पत्र बनाकर सीएमओ ऑफिस में अब से कुछ देर बाद दे देंगे। जिसके बाद सीएमएस व सीएमओ के हस्ताक्षर से प्रस्ताव जिलाधिकारी व शासन को भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *