प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीबाल निर्माण में लगायी जा रहीं पुराने ईटें

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री बाल निर्माण में पुरानी ईंटें लगायी जा रही हैं। जूनियर इंजीनियर ने कहा कि पुरानी ईंट से ही होगा निर्माण कार्य।जानकारी के अनुसार विकास खंड शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम अमलैया आशानंद में स्थित प्राथमिक विद्यालय जिसकी बाउंड्री टूट गई थी उक्त बाउंड्री बाल का निर्माण एक ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है निर्माण कार्य अमानक कराया जा रहा है तथा उसमें पुरानी ईंट लगाई जा रही है जो कि सरासर गलत है। कुछ ग्रामीणों में बाउंड्रीबाल का अमानक निर्माण ब पुरानी ईंट लगाये जाने से आक्रोश व्याप्त है। घटिया निर्माण पर जैसे कैमरा चला मौके पर मौजूद ठेंकेदार मज़दूरों में हडक़ंप मच गया। बताते हैं वहां पर मौजूद ठेकेदार से घटिया निर्माण कराए जाने के संबंध में जानकारी की गई तो बो बगले झांकने लगा। मौके पर विद्यालय की जो बाउंड्री वाल का निर्माण कराया जा रहा था उसमें पुरानी ईट को लगाया जा रहा था तथा निर्माण सामग्री भी अमानक थी इसके अलावा विद्यालय के कमरों में कीमती सामान अस्त व्यस्त पड़ा था बाहर इंटरलॉकिंग की गई थी वो भी अमानक थी। विद्यालय परिसर में जगह-जगह गड्ढे दिख रहे थे। सबसे बड़ी बात है सरकार जहां एक ओर नौनिहालों की सुरक्षा के नाम पर लाखों रुपए खर्च करती है वहीं दूसरी ओर ठेकेदार व उसके कर्मचारी अधिकारियों के आदेश की अनदेखी करते हुए अमानक निर्माण कर लाखों का खेल खेल रहे हैं। वहीं ग्रामीणों ने आक्रोशित हो कहा है कि अगर अमानक पूर्ण निर्माण न रुकवाया गया तो उन्हें उच्च अधिकारियों के दरबार में शिकायत करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। वही जब इस संबंध में जूनियर इंजीनियर राजीव गोयल से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि पुरानी ईट से ही निर्माण कार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *