
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गंगा समग्र के तत्वावधान में पांचाल घाट पर नमामि गंगे के तहत बने घाटों पर कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा आरती व दीपदान का आयोजन हुआ। जिला संयोजक आदित्य दीक्षित ने कह कि गंगा हम सबकी सनातन धर्म की संस्कृति की पहचान है। यह देव नदी के रुप में पृथ्वी पर विराजमान है। हमारे सौभाग्य हैं कि उनकी धारा हमारे जनपद से होकर निकली है। उनके महत्व को हमें जानना चाहिए। हजारों लोगों को मोक्षदायिनी के साथ-साथ गंगा नदी व्यापार भी देती हैं। सभी का फर्ज है कि गंगा को स्वच्छ व निर्मल बनाये रखें। पंडित रानू शर्मा के द्वारा आरती का आयोजन हुआ। इस मौके पर शीलू, कशिश, मोनिका ने दीपदान किया। आये हुए भक्तों ने दीपदान का नजारा देखकर भाग लिया। साथ ही देव दीपावली गंगा तट पर धूमधाम से मनायी गयी। डॉ0 प्रभात अवस्थी, रोहित मिश्रा, वीरेंद्र कटियार, पंडित श्यामू, अमन दीक्षित, सुमन आदि लोगों ने गंगा आरती में भाग लिया।
