
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अचानक गोली लगने से शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गयी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।जानकारी के अनुसार थाना कादरी गेट के आवास विकास निवासी अजीत यादव पुत्र चन्द्र शेखर यादव पेशे से शिक्षक है। उन्होंने बताया कि वह अपने घर के बाहर कुत्ते को खाना देने गये थे। उसी दौरान उनके हाथ की कोहनी में अचानक गोली लग गयी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा तो कोई नहीं मिला। मौके से एक खोखा बरामद हुआ है। आवास विकास चौकी इंचार्ज दीपक कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है जाँच की जा रही है।
