पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री से लगायी न्याय की गुहार
24 नवम्बर को अगवा कर कई लोगों ने दिया था घटना को अंजाम, नहीं हुआ डाक्टरी परीक्षण
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपहरण कर नाबालिक के साथ 2 दिन तक गैंगरेप के मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा पीडि़ता का अभी तक डाक्टरी परीक्षण नहीं कराया गया। पीडि़ता के पिता ने पुलिस महानिरीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर न्याय दिलाने व घटना में लीपापोती करने वाले खुदागंज चौकी में तैनात सिपाही संजीव कुमार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पीडि़त की ओर से पुलिस महानिदेशक को भेजेगे गये शिकायती पत्र में दर्शाया कि उसकी नाबालिक पुत्री को २४ नवम्बर को रात्रि १२ बजे अंकुर पाल, उसका साथी रितिक अवस्थी, ऋषभ पाठक, बॉबी दुबे अमन कुमार, सुमेर खां, ईशू पाल ने अगवा कर लिया था और उसके साथ दो दिन तक उक्त लोगों ने गैंगरेप किया। घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस पर काफी दबाव बनाने पर मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन एफआईआर की कॉपी आज तक नहीं दी। खुदागंज चौकी में तैनात सिपाही संजीव कुमार मुझे वह मेरी पत्नी को लगातार भद्दी भद्दी गालियां दे रहे हैं और धमका रहे हैं कि अपना मामला वापस ले लो। पुलिस चौकी में बैठकर दलाली करने वाले मोनू मिश्रा पुत्र राधाकृष्ण निवासी सिंगीरामपुर व सत्यराम यादव निवासी चौपेड़ा यह लोग भी दुष्कर्म के मामले में की घटना में शामिल उच्च जाति के होने के चलते पुलिस उनके पक्ष कर रही है। पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण नहीं कराया है। स्थानी पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है और मुझ पर दबाव बना रही है कि मामले को वापस ले लो। पीडि़त ने इस संदर्भ में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भी लिखित शिकायती पत्र भेजकर न्याय दिलाये जाने की गुहार लगाई है। इससे पूर्व पीडि़त में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अभी तक उसे न्याय नहीं मिला।
