

कार सवार वैवाहिक कार्यक्रम के बाद भोलेपुर से एटा जा रहे थे
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, उपचार के लिए फर्रुखाबाद भिजवाया
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। बुधवार को फर्रुखाबाद से एटा जा रही एक अर्टिका कार उस वक्त दुर्घटना का शिकार होकर पलट गई जब कार कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर थाना क्षेत्र के ग्राम उलियापुर के सामने गुजर रहे थे। बताया गया है कार सवार भोलेपुर में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। दोपहर के वक्त भोलेपुर से वापस लौट रहे थे। कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर ग्राम उलियापुर के टिकट अचानक कार असंतुलित हो गई और दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट गई। बताते हैं कार में लगभग आधा दर्जन महिला पुरुष तथा बच्चे सवार थे। कार को स्वयं कार मलिक चला कर रहे थे। चीख पुकार सुनकर मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गयी। लोगों ने कार के अंदर फंसे लोगों को जैसे तैसे बाहर निकाला तथा पास में ही प्राथमिक उपचार कराया। दुर्घटना की सूचना परिवार के लोगों को फोन के जरिए दी। सभी घायलों को उपचार के लिए फर्रुखाबाद भिजवाया गया।
