नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। जन सेवा केंद्र से घर गए संचालक की अज्ञात चोरों ने नगदी व मोबाइल चोरी कर लिया। मोबाइल संचालक के लौटने पर जानकारी होने पर पीडि़त ने थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव पतेउरा निवासी सौरभ पुत्र अमर सिंह ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांव में ही रोड के किनारे जन सेवा केंद्र्र की दुकान का संचालन करते हैं। वहीं आज पीडि़त सुबह लगभग 10.15 बजे अपने घर किसी काम से गया हुआ था और अपने बाबा को वहां बैठा लिया था, तभी पीडि़त के मुताबिक दो लोग बाइक से आए और संचालक का नाम, पता पूछने लगे। वृद्ध पिता कुछ बता पाए तब तक एक व्यक्ति बाहर बात करता रहा और एक व्यक्ति अंदर चला गया, तभी अंदर काउंटर पर रखा पीडि़त का मोबाइल वीवो कंपनी का तथा पीडि़त के मुताबिक 70000 रुपए की नगदी चोर चुरा ले गए। जब पीडि़त वापस दुकान पर आया, तो देखा न तो उसका मौके पर मोबाइल है और न ही नकदी। तब पीडि़त ने अपने बाबा से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से आए थे एक बाहर बातचीत करता रहा और एक पूछताछ करता हुआ अंदर चला गया तथा थोड़ी ही देर में दोनों व्यक्ति बाइक से नवाबगंज की तरफ चले आए। यह देख पीडि़त बुरी तरह परेशान हो गया और वह थाने आया। थाना पुलिस को अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं थाना अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने तुरंत ही पीडि़त की तहरीर के आधार पर पीडि़त से चोरी गए मोबाइल नंबर के दस्तावेज लेकर के साइवर सेल में अपनी कार्रवाई शुरू कर दी।
