तीन बार के प्रधान/समाजसेवी जमील अहमद की हृदयगति रुकने से मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। तीन बार के प्रधान व समाजसेवी जमील अहमद का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। गंगा जमुनी तहजीब को लगातार बढ़ावा देते हुए शहर के सटे ग्राम सोता बहादुरपुर पांचाल घाट पर जनाजे व नमाज के बाद सुपुर्द-ए खाक किये गये।
ग्राम सभा सोता बहादुरपुर के तीन बार प्रधान रहे जमील अहमद के मिट्टी में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। यह भीड़ बता रही थी कि वह गंगा जमुनी तहजीब व हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक थे। सपा के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव मोहम्मद युनुस अंसारी ने बताया कि पुरानी घटिया जो सिर्फ वह हिंदू भाई रहते हैं। सबसे ज्यादा वह काम वहां करते थे, अपनी प्रधानी में दिनभर अपना समय वहीं गुजारते थे। इसका नजारा उनके मृत्यु के पश्चात देखने को मिला। क्या हिंदू क्या मुसलमान जिसने जहां सुना उनकी मिट्टी में शरीक होने के लिए भागते चले आए। जनपद से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर जमील अहमद के जनाजे में शामिल हुए और उनकी आत्मा की शांति के दुआ की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *