
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्री बाबा भैरवनाथ के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन शुक्रवार को हुआ। पाण्डेश्वर नाथ मंदिर से शोभायात्रा प्रारम्भ होकर चौक, घुमना होते हुए भैरव घाट पहुंची। रास्ते में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा चौक, लोहाई रोड, अंगूरी बाग होते हुए भैरव मंदिर अमेठी कोहना पहुंची। शोभायात्रा की व्यवस्था अध्यक्ष राजेश शिवानी, उपाध्यक्ष चेतन्य रस्तोगी, कोषाध्यक्ष कृष्ण चन्द्र गुप्ता व सचिव रामशंकर ने देखी। बाबा भैरव रिलीजियस एण्ड चेरिटेबिल ट्रस्ट के सौजन्य से शोभायात्रा का आयोजन हुआ। इस मौके पर संरक्षक मण्डल में रुपचन्द्र तिवारी, डा0 शेखर बाजपेयी, राजीव अग्रवाल, वीनू गुप्ता, मनोहर गुप्ता आदि ने सहयोग किया। पांच दिसम्बर को मंदिर प्रांगण में विशाल भण्डारे का आयोजन होगा। इस मौके पर पप्पू रस्तोगी, दीपक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए।
