किसान नेताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ कड़ी नाराजगी जाहिर कर कड़ी कार्रवाई की मांग सरकार से की

शमशाबाद समृद्धि न्यूज। कानपुर देहात के गांव मड़ौली जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते एक ही परिवार में 2 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत की घटना को लेकर भाकियू जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में किसान नेताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ कड़ी नाराजगी जाहिर कर कड़ी कार्रवाई की सरकार से मांग की,
जानकारी के अनुसार भाकियू जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद सक्सेना के नेतृत्व में कानपुर मंडल अध्यक्ष हुकुम सिंह यादव के आवास ग्राम परम नगर जहां किस्सनो की बैठक संपन्न हुई बैठक में उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर देहात के गांव मड़ौली जहां पुलिस प्रशासन की लापरवाही के चलते एक मां बेटी की मकान के अंदर जलकर दर्दनाक मौत हो गई जबकि पुलिस प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाये जाने के नाम पर बुलडोजर चलाया गया इस घटना को लेकर किसान नेताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा क्या यूपी में तमाम लोग है जो भूमाफिया है उनके अतिक्रमण को क्यो नही ढहाया जाता क्या गरीबो के घर अतिक्रमण के दायरे में है उन्ही को क्यो निशाना बनाया जाता यहाँ अतिक्रमण के नाम पर एक परिवार पर बुलडोजर चलाया गया आगजनी की घटना में मां बेटी की दर्दनाक मौत हो गई जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रेम चंद्र सक्सेना ने शोक सभा का आयोजन कर मृतक मा बेटी की आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से मृत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामनाये की तथा दोषी प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की कानपुर मंडल अध्यक्ष हुकुम सिंह यादव ने इस घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग बैठक में यह भी कहा गया पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा भी दिलाकर अन्य सुबिधाये मुहैया कराई जाए बैठक मर भाकियू जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर प्रेम चंद्र सक्सेना,कानपुर मंडल अध्यक्ष हुकुम सिंह यादव,हरिलाल राजपूत एवं मोतीलाल सहित तमाम कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *