उचक्के ने सर्राफ दुकानदार के यहां से दंपित के 50 हजार रुपये उड़ाये

नवाबगंज समृद्धि न्यूज। सर्राफ दुकानदार की दुकान से उचक्का दंपति के 50 हजार रुपये लेकर चंपत हो गया। पीडि़त दंपति ने थानाध्यक्ष को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार कस्बा नवाबगंज स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा गनीपुर जोगपुर में अरविंद कुमार पुत्र देवी दयाल एवं बृजरानी पत्नी अरविंद कुमार का संयुक्त खाता है। बुधवार को दोपहर १ बजे अरविन्द कुमार अपने खाते से 50,000/- रुपये निकालकर लडक़े की शादी के लिए कुछ जेवरात बनाने के लिए सर्राफ दुकानदार के पास पहुंचा, तभी सर्राफ दुकानदार के पास पहले से बैठे एक व्यक्ति ने दुकानदार से खड़वा दिखाने को कहा। जिस पर सर्राफ दुकानदार ने कहा कि अभी दिखाता हूॅ। जिस पर उक्त युवक अखबरा पढऩे लगा तथा अरविंद कुमार से कहा देखो अखबार में क्या लिखा है। जब तक अरविंद कुमार अखबार देखने लगे, तब तक उक्त युवक 50,000/- लेकर चंपत हो गया। जब अरविन्द ने अपनी जेब की तरफ देखा, तो उसके रुपये गायब थे। जिस पर दंपति ने घटना की सूचना थाना अध्यक्ष जेपी शर्मा की दी। थाना अध्यक्ष ने तुरंत ही उसकी खोज में लग गए तथा सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगालेे। समाचार लिखे जाने तक दंपित को युवक की पहचान करायी जा रही थी। वहीं थानाध्यक्ष ने सर्राफ दुकानदार से भी पूछताछ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *