डीएम की अध्यक्षता में भारत विकसित संकल्प यात्रा का किया गया आयोजन

पशुपालन विभाग एवं अग्रणी जिला प्रबन्धक रहे अनुपस्थित, डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत अमेठी कोहना में भारत विकसित संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पशुपालन विभाग एवं अग्रणी जिला प्रबन्धक आदि अनुपस्थित थे। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की एवं संबंधित से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।
भारत विकसित संकल्प यात्रा कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा भेजी गयी एल0ई0डी0 वैन के माध्यम से सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की डॉक्युमेन्ट्री एवं कृषि कार्य में प्रयोग हेतु ड्रॉन प्रदर्शन का ग्रामीणों द्वारा अवलोकन किया गया। उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीणों को शपथ ग्रहण करायी गयी। जिलाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष भा0ज0पा0 द्वारा कार्यक्रम में गर्भवती महिला की गोद भराई की एवं नवजात दो शिशुओं का अन्नप्राशन कराया। संबंधित विभागों के कर्मचारियों द्वारा विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि भारत विकसित संकल्प यात्रा में कोई भी पात्र लाभार्थी जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित ना रहे। योजनाओं से वंचित पात्र लाभार्थियों से लिये जाये आवेदन। जिलाध्यक्ष भा0ज0पा0 ने कहा कि भारत विकसित संकल्प यात्रा के माध्यम से हर गावं पहुॅचकर प्रत्येक पात्र व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने का कार्य केन्द्र सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष/महामंत्री भा0ज0पा0, जिला विकास अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी बढ़पुर, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग आदि के कर्मचारी एवं ग्रामीणजन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *