गैंग के सदस्यों की भी सम्पत्ति की होगी जांच, कई चेले भूमिगत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने माफिया अनुपम दुबे के करीबी होटल संचालक दो चचेरे भाईयों समेत एक अधिवक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्यवाही से माफिया अनुपम के करीबी अंडरग्राउंड हो गये हैं।

जानकारी के अनुसार दिनांक १३ नवंबर २०२१ को कोतवाली फर्रुखाबाद पर माफिया अनुपम दुबे के खिलाफ मुकदमा ८९९/२१ धारा ३(१) गैंगेस्टर एक्ट में दर्ज किया गया था। जबकि गैंग के सदस्य अनुपम दुबे के भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन पुत्रगण स्व0 महेश दुबे निवासीगण मोहल्ला कसरट्टा थाना कोतवाली फतेहगढ़, अभिषेक रस्तोगी उर्फ सोनू रस्तोगी व उनके भाई पंकज रस्तोगी उर्फ वंशी रस्तोगी पुत्रगण पन्नालाल रस्तोगी निवासी वृन्दावन गली थाना कोतवाली फर्रुखाबाद पंजीकृत किया गया था। उक्त विवेचना के क्रम में गैंग के अन्य सदस्य विनय दुबे उर्फ सोनू पुत्र स्व0 उमेशचंद्र दुबे निवासी मोहल्ला नवाब न्यामत खां कोतवाली फर्रुखाबाद आदि का गैंग चार्ट तैयार किया गया था। इस गैंग का उद्देश्यजनता में भय और आतंक का वातावरण पैदा कर आर्थिक व भौतिक लाभ अर्जित करना है। फतेहगढ़ पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियुक्तगणों के खिलाफ की गयी कार्यवाही के क्रम में माफिया अनुपम दुबे जो कि गैंग के लीडर हैं, के अलावा सदस्य अभिषेक उर्फ अभि दुबे, संदीप दुबे व दो-दो मुकदमे, विनय दुबे उर्फ सोनू व तीन मुकदमे दर्ज है को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगणों की सम्पत्ति की जांच की जा रही है।
