
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित पुलिस अस्पताल में लगे स्वास्थ्य शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने स्वयं स्वास्थ्य परीक्षण कराया। पुलिस लाइन स्थित अस्पताल में माह में एक बार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है। जिसमें विभाग से संबंधित सभी लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधि प्रदान की जाती है।
शुक्रवार को लगे स्वास्थ्य शिविर में अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय कुमार ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसके अलावा चिकित्सक ऋषिनाथ गुप्ता ने शिविर में आये अन्य लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें सर्दी, जुकाम, बुखार आदि से कैसे अपना बचाव किया जाये इस संदर्भ में जानकारी दी और जरुरतमंद लोगों को औषधि दी।
