रंजिशन आरोपियों ने युवक को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा

60 हजार की नकदी चुरा लेेने का लगाया आरोप
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज।
थाना क्षेत्र के ग्राम पसियापुर निवासी पीडि़त जयसिंह पुत्र अजरायल ने गांव के ही आठ लोगों के खिलाफ क्षेत्राधिकारी कायमगंज को शिकायत पत्र देकर कहा है बीते 5 दिसंबर को भाई देवकीनंदन पुत्र अजराइल सिंह रात्रि 9 बजे के करीब पास की एक दुकान पर बीड़ी लेने गया था। जहां दुकान पर अनिल पुत्र मनीराम, राहुल पुत्र शिवपाल सिंह, सूरज पुत्र शिवपाल सिंह, मनोज पुत्र मनीराम, शिवपाल पुत्र मनीराम, सतराम पुत्र प्रेम सिंह, मोहन पुत्र पदम सिंह, प्रेम सिंह पुत्र नाथू सिंह, ककीर पुत्र प्रेम सिंह सहित सभी आरोपी दुकान पर बैठे थे। पूर्व रंजिश के चलते सभी आरोपी हमलावर हो गए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों पर मारपीट करने लगे। मारपीट की घटना में देवकी नंदन बुरी तहत घायल हो गया। चीख पुकार सुन जब तक ग्रामीण आते तब तक आरोपी जानमाल की धमकी देकर फरार हो चुके थे। घटना की सूचना डायल 112 को दी गयी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और देवकीनंदन को शमशाबाद थाना ले आई। शिकायती पत्र के अनुसार मारपीट की घटना के दौरान देवकीनंदन का मोबाइल वहीं गिर गया था। जिसे लेने के लिए मेरा पुत्र राजेंद्र व आलोक पुत्र देवकीनंदन, अमर सिंह पुत्र अवसान सिंह गया। उस समय हमलावर वहीं मौजूद थे। पीडि़त के अनुसार पुत्र को देखकर सभी आरोपी हमलावर हो गए और गाली-गालौज करते हुए कहा पकड़ लो कोई बच के जाने न पाए। आरोपियों को हमले से बचने के लिए पुत्र घर में घुस ग, तो सभी आरोपी भी लाठी-डंडों के साथ अंदर घुस गए और जमकर मारपीट की। मारपीट के दौरान 60000 रूपये की नगदी जिसे बकरियां बेचकर घर पर लाया था को भी आरोपी ले गए। पीडि़त ने सभी आरोपियों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर दी। मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। मजबूरन पीडि़त क्षेत्राधिकारी कायमगंज को प्रार्थना पत्र दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *