नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। घर से स्कूल पढऩे गया किशोर लापता हो गया। वहीं उसे स्कूल में पढऩे गयी बहन ने बताया कि भाई स्कूल पढऩे गया ही नहीं। किशोर की काफी खोजबीन की गयी, लेकिन वह नहीं मिला। तब पिता ने थाने में तहरीर दी है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव गढिय़ा बबुराला निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र रामसनेही यादव ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया की शुक्रवार को उनका १३ वर्षीय पुत्र अनमोल कस्बा के मंझना स्थित कलावती मॉडर्न पब्लिक स्कूल में सुबह आठ बजे पढऩे गया था। उसके बाद उसकी पुत्री दुर्गा कुमारी भी पढऩे गई थी। जब दोपहर को छुट्टी के बाद पुत्री घर पर आई और पुत्र घर पर नहीं आया, तो पिता ने पुत्री से जानकारी की कि अनमोल घर क्यों नहीं आया, तो पुत्री ने बताया कि वह तो पढ़ते ही नहीं गया था। जिससे पीडि़त पिता काफी परेशान हो गया। उसने पुत्र की काफी खोजबीन की, लेकिन पुत्र का कोई पता नहीं चला। वहीं पीडि़त पिता ने तहरीर में बताया कि उसकी मां 8 साल से अपने मायके में रह रही है। जिससे पुत्र की एक फोन नंबर से बात भी हुई थी, लेकिन उसके बाद कोई अता-पता नहीं चल रहा है। तब पिता ने पुत्र के गायब होने की थाने में तहरीर दी। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
