बाजार बंद कराने निकले ईओ की व्यापारियों से हुई नोकझोंक

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बाजार बंद कराने निकले अधिशासी अधिकारी से व्यापारियों की जमकर नोकझोंक हुई। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि दुकान खोलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज कस्बे में नगर पंचायत द्वारा मंगलवार को साप्ताहिक बंदी का पालन करने के लिए अधिशासी अधिकारी त्रिवेंद्र कुमार अपने कर्मचारियों को लेकर कस्बे में दुकान बंद कराने निकले थे। इसी बीच जूता चप्पल व्यापारी अनुपम गुप्ता से अधिशासी अधिकारी की जमकर नोकझोंक हो गई। व्यापारी का कहना था कि पहले चौराहे से पालन कराएं, इसके बाद बाजार बंद होगा। इसके बाद काफी देर तक दोनों पक्षों में कहा सुनी होती रही। दुकानदारों के विरोध देखते हुए अधिशासी अधिकारी बीच से अभियान खत्म कर वापस चले गए। थोड़ी देर बाद पूरा बाजार धीरे-धीरे खुल गया। अधिशासी अधिकारी त्रिवेंद्र कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा दुकानदारों को चेतावनी दी गई है। दुकान खोलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *