
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को मऊदरवाजा पुलिस व एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल वंचित अपराधी गुड्डन उर्फ मनोज पुत्र जगनमोहन निवासी मोहल्ला दरीबा पश्चिम कोतवाली फर्रुखाबाद फरार चल रहा था। जिसे थाना मऊदरवाजा प्रभारी निरीक्षक अमोद कुमार सिंह व एसओजी प्रभारी टीम ने मुखबिर की सूचना पर शराब ठेका तिकोना तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि मैं हसनैन की गैंग का एक सदस्य हूं और अपने गैंग के साथियों के साथ मिलकर अपराध करता हूं। मुझे जानकारी हुई थी कि मेरे व मेरे गैंग के लोगों के खिलाफ कोतवाली फर्रुखाबाद में मुकदमा लिखा गया है। जिसमें पुलिस मुझे ढूंढ रही है। पुलिस के मुताबिक गुड्डन के विरुद्ध पांच मुकदमे दर्ज है। अन्य मामलों की जानकारी की जा रही है।
