न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। पुराना टेंपो खराब दे देने पर वापस करने पर जब पैसे मांगे, तो दबंग ने मापीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बीसलपुर बांगर निवासी नन्हे लाल कठेरिया ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने बीते दिनों मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव कोकापुर निवासी सुमित कुमार से पुराना टेंपो 40,000 में खरीदा था। जिसके टेंपो संख्या यू.पी.76सी5154 थी। जो टेंपो बार-बार खराब हो जाता था। जिस पर पीडि़त ने सुमित से टेंपो वापस करने की बात कही। जिस पर सुमित कुमार ने टेंपो तो वापस कर लिया, लेकिन पैसे वापस नहीं किये। जब पीडि़त ने बार-बार अपने पैसों की मांग की, तो पीडि़त के बताए अनुसार १२ सितंबर को सुमित कुमार अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ आया और आकर गाली-गलौज तथा घर में घुसकर मारपीट करने लगा। जिससे पीडि़त के काफी चोटें आईं। चीख पुकार की आवाज सुनकर कई ग्रामीण मौके पर आ गये, तभी आरोपीगढ़ जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए तथा रिपोर्ट ना लिखने के हिदायत भी दे गए। तब पीडि़त पहले थाने आया और थाना पुलिस द्वारा बात ना सुने जाने पर पीडि़त ने अपना लोहिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराकर न्यायालय की शरण ली। पीडि़त की तहरीर के आधार पर न्यायालय ने आरोपी सुमित कुमार का तीन अज्ञात साथी निवासीगढ़ कोकापुर थाना मीरपुर के विरुद्ध धारा 323, 504, 506, 452 आई.पी.सी. तथा एससी/एसटी एक्ट सहित सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *