
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा प्रचार अभियान समिति की बैठक प्राचीन स्थल श्री ठाकुर द्वारा अमृतपुर पर संपन्न हुई। बैठक में आरएसएस के विभिन्न अनुसांगिक संगठनों के स्वयंसेवक व कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। बैठक में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए जिला प्रचारक प्रवीण ने कहा कि, राम मंदिर राष्ट्र मंदिर बनकर तैयार हो गया है। जिसकी प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को दिव्य भव्य रूप में संपन्न होगा ।जिसको देश दुनिया पूरी उत्सुकता के साथ प्रफुल्लित मन से देखेगी। इसके लिए हम सभी स्वयंसेवक 1 जनवरी से 15 जनवरी तक हर घर पत्रक, अक्षत और चित्र वितरण का कार्य संपन्न कर जन जागरूकता करने का काम करेंगे। इस अवसर पर सह जिला कार्यवाह श्याम मोहन ने खंड राजपुर की समन्वय समिति घोषित की। खंण्ड राजेपुर का समन्वयक श्याम बिहारी अवस्थी को बनाया गया। इस अवसर पर प्रिंस चौहान, डॉक्टर अविनाश, ऋषि, रोहित, नीरज, नारायण व खण्ड संघसंचालक मनोज सहित एक सैकड़ा से अधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे ।
