संविलियन विद्यालय में बच्चों को दिलायी गयी सडक़ सुरक्षा जागरुकता की शपथ

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सडक़ सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत शमशाबाद विकास क्षेत्र के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय मिल्क मौजमुला में जिला स्काउट मास्टर सुधीर कुशवाहा ने स्काउट मास्टर राजकुमार, वैभव सोमवंशी और गाइड कैप्टन हिमलेश शाक्य के साथ सडक़ सुरक्षा संबंधी विस्तृत छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को सडक़ सुरक्षा के विभिन्न बिंदुओं को समझाकर अपने परिवार के साथ सडक़ सुरक्षा संबंधी सावधानी बरतने हेतु प्रेरित किया। मंगलवार को सडक़ सुरक्षा जागरुकता की शपथ दिलायी गयी। प्रधानाध्यापक नरेंद्र सिंह, सहायक अध्यापिका विमलेश कुमारी, प्रवीना कुमारी, गीता मिश्रा और रेखा देवी ने सहयोग किया। स्काउट मास्टर वैभव सोमवंशी द्वारा सडक़ सुरक्षा की शपथ दिलायी गई और नियमों की जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *