
हजारों की नगदी तथा घरेलू सामान खाक
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। अज्ञात कारणों से झपड़ी में आग लग गयी। जिससे अफरा-तफरी मच गयी। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने समरसेबिल चलाकर आग पर काबू पाया। पीडि़त ने शमसाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है।
जानकारी के अनुसार शमसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नगला नान निवासी नीरज कुमार पुत्र सुरेश चंद्र ने शमसाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा उसके मकान की छत पर झोपड़ी रखी है। शनिवार की सुबह वह खेतों की ओर गया था। इसी दौरान अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। उधर धू-धूकर जल रही झोपड़ी को जब ग्रामीणों ने देखा तो मुहल्ले में दहशत फैल गई तथा घर परिवार के लोग शोर मचाने लगे। परिजनों द्वारा शोर मचाया गया तो मुहल्ले के लोगों की भीड़ ने समर आदि चलाकर आगजनी की घटना पर काबू पाया। उधर आगजनी की सूचना पर जब पीडि़त घर लौटा तो सामने का नजारा देख उसके होश उड़ गए। पीडि़त के अनुसार इस आगजनी की घटना में 7000 रूपये की नगदी, गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीडि़त के अनुसार कुल 20000 रूपये का नुकसान हुआ। पीडि़त ने शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर दी।
