ग्रामीण जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। युवा कल्याण एवम प्रादेशिक दल विभाग के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस का आयोजन स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में किया गया। समापन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने विजेताओं को मैडल पहनाये। प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, भारोत्तालन आदि विधाएं शामिल रहीं।

जिसमें महिला वा पुरुष वर्ग के सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता हुई। 100 मीटर दौड़ में मुस्कान प्रथम, प्रिया द्वितीय, अंकिता सक्सेना तृतीय रही। 200 मीटर दौड़ में निक्की प्रथम, नैन्सी मिश्रा द्वितीय, साधना तृतीय रही। 400 मीटर दौड़ में अनामिका प्रथम, प्रिया द्वितीय, उजाला तृतीय रही। 100 मीटर सीनियर बालक वर्ग में आर्यन राजपूत प्रथम, हर्ष अवस्थी द्वितीय, अभिषेक तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में दीपक सिंह प्रथम, अजय यादव द्वितीय, रोहित तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में दीपक सिंह प्रथम, सुशील कुमार द्वितीय, सचिन यादव तृतीय रहे। 1500 मीटर दौड़ में अजय प्रथम, वीर प्रताप द्वितीय, रवि कुमार तृतीय रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में राजेपुर विजेता, कमालगंज उपविजेता रहा। वालीबाल प्रतियोगिता में कायमगंज विजेता, राजेपुर उपविजेता रहा। इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शुभम, अनुराग, जीतू, पुष्पेंद्र, कंचन, जिला कबड्डी एसोसिएशन सचिव कुलदीप यादव, बेट लिफ्टिंग एसोसिएशन सचिव पंकज यादव, दुर्गा वर्मा, जिला व्यायाम शिक्षिका, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अरुण यादव, आलोक कुमार, मनीष यादव, अतुल कटियार, सौरव शर्मा, विमलेश कुमार, अभिषेक शाक्य, सपना यादव, अभिषेक पाल, सुजीत वर्मा, नितिन यादव, देवेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *