शिक्षक हित में सभी एकजुट होकर कार्य करें
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट का जनपदीय सम्मेलन में शैक्षिक गोष्ठी का आयोजन सिराज अयाज इंटर कालेज कुआखेड़ा खास शमशाबाद में सम्पन्न हुआ।

सम्मेलन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथि द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता संघ के प्रदेशीय प्रवक्ता श्रवण कुमार कुशवाहा राजू ने निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर अपने विचार रखे और शिक्षकों को एकजुट होने का आवाह्न किया। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि शिक्षा पीढिय़ों को जीवन जीना सिखाता है। शिक्षक अपनी भूमिका स्वयं तय करें। शिक्षा की ज्योति उन बच्चों तक पहुंचाये जो शिक्षा से वंचित है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बोर्ड परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी प्रधानाचार्य से सहयोग की अपेक्षा की। सम्मेलन में अजय पाल सिंह, डा० चन्द्रदेव यादव, डा० योगेश तिवारी, शिवओम द्विवेदी, रेखा यादव, दिनेश चन्द्र वर्मा, महेश वर्मा आदि ने विचार रखे। अतिथि का स्वागत प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात यादव व प्रबंधक सिराज मीर खां एवं जिलाध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने किया। साथ ही सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ईश्वर दयाल यादव, आरिफ जमाल, सुखवीर सिंह, विजय यादव, रक्षपाल सिंह, श्यामपाल सिंह, नहार सिंह आदि को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अरुण कुमार, कैलाश राजपूत ने विचार रखे। अध्यक्षता हरिश्चन्द्र सिंह ने की। संचालन रामेन्द्र सिंह ने किया।
