आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में नेतओं ने किया उपवास

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। देश में मोदी सरकार की बढ़ती तानाशाही और संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फतहेगढ़ में भारत माता के फोटो पर पुष्प अर्पित कर एक दिवसीय उपवास रखा। तानाशाही के खिलाफ संजय सिंह को लडऩे की शक्ति के लिए प्रार्थना की। उनकी गिरफ्तारी को अवैध बताया है। संजय सिंह के आवास पर ईडी द्वारा 12 घंटे तक छापेमारी की गई तथा उन्हे रिमांड पर लेकर पूछताछ भी कि गयी, लेकिन जांच एजेंसी को कुछ नहीं मिला। इन सबके बावजूद सांसद संजय सिंह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

फर्जी शराब घोटाले के मुख्य अभियुक्तों ने 14 बार ईडी को बयान दिए, लेकिन उन बयानों में कभी संजय सिंह का नाम नहीं लिया। अंजान व्यक्ति द्वारा उनका नाम लेने पर ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया और बयान साजिश के तहत लिखवाया गया और उसे सरकारी गवाह बना दिया गया। जिसका आम आदमी पार्टी विरोध करती है। एक दिवसीय उपवास जिलाध्यक्ष नीरज प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने रखा। इस मौके पर रामकिशन कश्यप, जितेंद्र दीक्षित, जगतपाल शाक्य, चंद्रशेखर दुबे, अवनीश सिंह तोमर, सर्वेंद्र सिंह यादव, नाहर सिंह यादव, सनी कुमार वर्मा, संतोष कुमार, साहब सिंह शाक्य, कृष्णपाल सिंह, सच्चिदानंद लोधी, विक्रम सिंह, अंकित शाक्य, ज्योति वर्मा, किरण कठेरिया, अश्विनी शाक्य, चंद्रशेखर दुबे, जगदीश सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *