संकल्प यात्रा के तहत बताई गईं सरकार की उपलब्धियां

भाजपा नेताओं ने किया केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज।
केंद्र तथा यूपी सरकार की उपलब्धियां को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम जगह-जगह ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को केंद्र तथा यूपी सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों के संबंध में विस्तार से अवगत कराकर भारत देश को विकसित देश बनाने की शपथ भी दिलाई जा रही है।

कार्यक्रम का प्रचार प्रसार रथ के माध्यम से किया जा रहा है। इस रथ पर यूपी तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया गया है। रथ के माध्यम से उपलब्धियों का प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। साथ ही लोगों को भारत देश को विकसित देश बनाने की शपथ भी दिलाई जा रही है। इसी के तहत विकास खंड शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम पसियापुर में ग्राम प्रधान नरसिंह द्वारा कार्यक्रम के आयोजन हेतु व्यवस्थायें की गईं। यहां टेंट लगाकर सरकार के विकास कार्यों की उपलब्धियां का बखान कर आम लोगों को भारत देश को विकसित देश बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में कृषि विभाग की टीम व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आम जनता को बीमारियों से बचाव हेतु सुझाव दिए व सरकारी अस्पताल से ही दवा लेने की बात कही। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि के तौर पर रामकिशोर राजपूत, अनुपम दीक्षित, प्रधान नरसिंह, श्रीकृष्ण शाक्य, पंकज राजपूत, हरिभान राजपूत, जगत सिंह, लोकेश सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *