
कंपिल, समृद्धि न्यूज। डाकघर में आज पोस्टमैन काशीराम का भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। ईमानदार छवि के काशीराम बहुत ही कर्मठ एवम् कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी हं। इन्होंने करीब 28 वर्षों तक डाक विभाग की सेवा की है। इन्होंने पूरे कार्यकाल में एक भी छुट्टी नहीं ली। पूरे कार्यकाल में काशीराम ने कभी शिकायत का मौका नहीं दिया। इन्होंने एबीपीएम मिस्तनी बहबलपुर शाखा डाकघर से अपनी नौकरी की शुरुआत की और विभिन्न पदों पर रहकर अपनी सेवाएं दी। इनके स्वागत में फर्रुखाबाद उपमंडल के डाक निरीक्षक अंकित द्विवेदी, उपडाकपाल कंपिल अंकित शाक्य एवम बीपीएम राहुल यादव, स्वतंत्र कुमार, शिवप्रताप, उत्कर्ष, अमर सिंह, नरेंद्र सिंह, रामेश्वर दयाल, शिवाली शर्मा, पुष्पेश शर्मा, दुर्गेश यादव, शैलेश मिश्रा मौजूद रहें।
